10/20/2018

16 अक्टूबर 2018

राज्य बाल संरक्षण आयोग उ0 प्र0 के अध्यक्ष आदरणीय डा0 विशेष गुप्ता जी के नए सरकारी आवास के गृह पूजन के कार्यक्रम में अपनी शुभ कामनाएँ देने के लिए उपस्थित अति सम्मानित अतिथिगण : महिला कल्याण और बाल विकास कैबिनेट मंत्री आदरणीया डॉ० रीता बहुगुणा जोशी जी, पूर्व  गृह सचिव और वर्तमान में महिला और बाल कल्याण रीसॉर्स सेंटर के सीईओ- श्री कमल सक्सेना जी, प्रदेश मंत्री भाजपा श्री अनूप जी और बाल संरक्षण आयोग उ0 प्र0 की सदस्य श्रीमति प्रीति वर्मा जी के साथ कुछ स्मरणीय चित्र। 

#लखनऊ_यात्रा
#16_अक्टूबर_2018





 

10/19/2018

16 अक्टूबर 2018

एक स्मरणीय पल। 16 अक्टूबर 2018 को, राज्य बाल संरक्षण आयोग उ0 प्र0 के अध्यक्ष आदरणीय डा0 विशेष गुप्ता जी के लखनऊ के नए सरकारी आवास के गृह पूजन में आदरणीय पंचायत राज्य मंत्री -स्वतंत्र प्रभार श्री भूपेन्द्र सिंह जी चौधरी (सपरिवार), शलभ गुप्ता और हरिमोहन जी हवन और यज्ञ के समय पूजन करते हुए। 
इस शुभ अवसर पर आदरणीय डा० विशेष गुप्ता जी और भाभी जी डा० सुषमा गुप्ता जी को अशेष शुभकामनायें प्रेषित करता हूँ। गृह प्रवेश के इस शुभ संयोग में साक्षी बनने पर अत्यंत प्रसन्नता एवं गर्व का अनुभव कर रहा हूँ। 




दिनांक 19 अक्टूबर 2018

दिनांक 19 अक्टूबर 2018 को, भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ महानगर मुरादाबाद के महानगर संयोजक देवराज सिंह चौहान जी के साथ, सह-संयोजक शलभ गुप्ता, सदस्य उदयराज सिंह, विवेक गौतम, दिनेश सिसोदिआ, राजेश गुप्ता, चौहान, डा. राजेश रंजन, विनोद गौतम और अन्य मित्रगण, रामलीला के अवसर पर आयोजित होने वाले महानगर के दशहरा के मेले में, केंद्र सरकार की योजनाओं के बारे में लोगों को बताते हुए और सदस्यता अभियान के अंतर्गत क्षेत्र में संपर्क करते हुए।    





10/18/2018

दिनांक 18 अक्टूबर 2018

दिनांक 18 अक्टूबर 2018 को, भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ महानगर मुरादाबाद के महानगर संयोजक  देवराज सिंह चौहान, सह-संयोजक - डा० मुकुल किशोर एवं  शलभ गुप्ता, सदस्य उदयराज सिंह और विवेक गौतम, महानगर के लाइन पार क्षेत्र की मतदाता सूची का अवलोकन और नए मतदाता फार्मों का सत्यापन करते हुए। 
 





10/14/2018

दिनांक १३ अक्टूबर २०१८

दिनांक १३ अक्टूबर २०१८ को, भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ महानगर मुरादाबाद की एक सभा एस०डी०एम०  इंटर कालेज में आयोजित की गई।  
सभा में, क्षेत्रीय बैठक से प्राप्त दिशा-निर्देशों के बारे में  सभी सदस्यों को अवगत कराया गया, इस माह सदस्यता अभियान के अन्तर्गत समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को जोड़ने के लिए सभी सदस्यों ने संकल्प लिया। अब तक प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा अनेक नए सदस्य बनाये गए हैं और सदस्यता अभियान निरन्तर चल रहा है। 
केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के बारे में आम जन-मानस को बताने की ज़िम्मेदारी समाज के प्रबुद्ध वर्ग की ही है। 
बैठक में सह-संयोजक (डा० मुकुल किशोर, शलभ गुप्ता), उदय राज सिंह, नयन सिंह, विनोद गौतम, सुरेंद्र वर्मा, विवेक गौतम, डा० अंकित गुप्ता, प्रदीप पाठक, नरेश चंद्र गुप्ता, राम बहादुर सिंह आदि ने अपने विचार भी व्यक्त किये।   
बैठक की अध्यक्षता वरिष्ठ इतिहासकार एवं साहित्यकार डा० अजय अनुपम और संचालन महानगर संयोजक श्री देवराज सिंह चौहान जी ने किया। 

 











10/12/2018

सांस्कृतिक सम्मान

परम आदरणीय श्री हरिराज सिंह जी के द्वारा, आदरणीय डा0 विशेष गुप्ता जी का राज्य बाल संरक्षण आयोग उ0 प्र0 के अध्यक्ष  के बाद, उनके गृह ग्राम और जन्मभूमि गोहवर (बिजनौर) में प्रथम आगमन पर सांस्कृतिक सम्मान करने के लिए हम सभी, श्री हरिराज सिंह जी का हृदय की गहराई से आभार व्यक्त करते हैं।  इस यादगार और शानदार पल का साक्षी बनकर,  गर्व और प्रसन्ता की अनुभूति करते हुये।  

  






10/09/2018

9 अक्टूबर 2018 - रामपुर

आज 9 अक्टूबर 2018 रामपुर में, महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में, राज्य बाल संरक्षण आयोग उ0 प्र0 के अध्यक्ष आदरणीय डा0 विशेष गुप्ता जी, प्रदेश अध्यक्ष वैश्य समाज- श्रीमती लीना सिंघल जी, भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह-संयोजक श्री राजीव मांगलिक जी, जिला अध्यक्ष रामपुर श्री गौरव अग्रवाल जी, आशीष गुप्ता जी के साथ। .  

 

10/07/2018

क्षेत्रीय परिचय बैठक - मेरठ

आज 7 अक्टूबर 2018 को , पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय परिचय बैठक मेरठ में आयोजित की गयी।
बैठक में प्रदेश सह-संयोजक डा0 मनोज सिवाच जी, क्षेत्रीय संयोजक श्री प्रशांत वशिष्ठ जी,  क्षेत्रीय सह-संयोजक श्री योगेश कौशिक जी और पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र भड़ाना जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
30 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान के द्वारा समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को सदस्य बनाया जायेगा।  
मुरादाबाद महानगर से संयोजक श्री देवराज सिंह चौहान, सह-संयोजक ( शलभ गुप्ता और डा0 मुकुल किशोर) और विवेक गौतम ने बैठक में सहभागिता की।










10/05/2018

मीडिया_कवरेज

#मीडिया_कवरेज
(5 Oct 2018 - उत्तर केसरी समाचार पत्र)
#भारतीय_जनता_पार्टी_प्रबुद्ध_प्रकोष्ठ_महानगर कार्यकारणी का गठन
"महानगर संयोजक" : श्री देवराज सिंह चौहान,
"सह-संयोजक" : डा0 मुकुल किशोर और शलभ गुप्ता


मीडिया_कवरेज

मीडिया_कवरेज
(4 अक्टूबर  2018 - सुनहरा तीर टाइम्स समाचार पत्र )
भारतीय_जनता_पार्टी_प्रबुद्ध_प्रकोष्ठ_महानगर कार्यकारणी का गठन