10/12/2018

सांस्कृतिक सम्मान

परम आदरणीय श्री हरिराज सिंह जी के द्वारा, आदरणीय डा0 विशेष गुप्ता जी का राज्य बाल संरक्षण आयोग उ0 प्र0 के अध्यक्ष  के बाद, उनके गृह ग्राम और जन्मभूमि गोहवर (बिजनौर) में प्रथम आगमन पर सांस्कृतिक सम्मान करने के लिए हम सभी, श्री हरिराज सिंह जी का हृदय की गहराई से आभार व्यक्त करते हैं।  इस यादगार और शानदार पल का साक्षी बनकर,  गर्व और प्रसन्ता की अनुभूति करते हुये।  

  






10/09/2018

9 अक्टूबर 2018 - रामपुर

आज 9 अक्टूबर 2018 रामपुर में, महाराजा अग्रसेन जयंती की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में, राज्य बाल संरक्षण आयोग उ0 प्र0 के अध्यक्ष आदरणीय डा0 विशेष गुप्ता जी, प्रदेश अध्यक्ष वैश्य समाज- श्रीमती लीना सिंघल जी, भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सह-संयोजक श्री राजीव मांगलिक जी, जिला अध्यक्ष रामपुर श्री गौरव अग्रवाल जी, आशीष गुप्ता जी के साथ। .  

 

10/07/2018

क्षेत्रीय परिचय बैठक - मेरठ

आज 7 अक्टूबर 2018 को , पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की क्षेत्रीय परिचय बैठक मेरठ में आयोजित की गयी।
बैठक में प्रदेश सह-संयोजक डा0 मनोज सिवाच जी, क्षेत्रीय संयोजक श्री प्रशांत वशिष्ठ जी,  क्षेत्रीय सह-संयोजक श्री योगेश कौशिक जी और पूर्व विधायक और जिला अध्यक्ष श्री रविंद्र भड़ाना जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।
30 अक्टूबर तक सदस्यता अभियान के द्वारा समाज के बुद्धिजीवी वर्ग को सदस्य बनाया जायेगा।  
मुरादाबाद महानगर से संयोजक श्री देवराज सिंह चौहान, सह-संयोजक ( शलभ गुप्ता और डा0 मुकुल किशोर) और विवेक गौतम ने बैठक में सहभागिता की।










10/05/2018

मीडिया_कवरेज

#मीडिया_कवरेज
(5 Oct 2018 - उत्तर केसरी समाचार पत्र)
#भारतीय_जनता_पार्टी_प्रबुद्ध_प्रकोष्ठ_महानगर कार्यकारणी का गठन
"महानगर संयोजक" : श्री देवराज सिंह चौहान,
"सह-संयोजक" : डा0 मुकुल किशोर और शलभ गुप्ता


मीडिया_कवरेज

मीडिया_कवरेज
(4 अक्टूबर  2018 - सुनहरा तीर टाइम्स समाचार पत्र )
भारतीय_जनता_पार्टी_प्रबुद्ध_प्रकोष्ठ_महानगर कार्यकारणी का गठन


10/04/2018

मीडिया कवरेज ..

3 अक्टूबर 2018 को "भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ महानगर मुरादाबाद" की प्रथम बैठक में महानगर संयोजक श्री देवराज सिंह चौहान जी के द्वारा महानगर कार्यकारणी का गठन किया गया।
डा0 मुकुल किशोर और शलभ गुप्ता को "सह-संयोजक" मनोनीत किया गया। 
उदय राज सिंह, विवेक गौतम, डा. अजय अनुपम, नयन सिंह, डा. अजीत कुमार गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता, डा. राजेश रंजन और प्रदीप कुमार पाठक कार्यकारणी सदस्य बनाये गए हैं।
मीडिया कवरेज 
(४ अक्टूबर २०१८ - दैनिक जागरण और हिंदुस्तान समाचार पत्र )





10/03/2018

"भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ महानगर मुरादाबाद"

आज ३ अक्टूबर २०१८ को एस० डी० एम० इण्टर कालेज में, "भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ महानगर मुरादाबाद" की प्रथम बैठक आयोजित की गयी। बैठक में महानगर संयोजक श्री देवराज सिंह चौहान जी के द्वारा महानगर कार्यकारणी का गठन किया गया।  

डा0 मुकुल किशोर और शलभ गुप्ता को "सह-संयोजक" का दायित्व दिया गया है। 

उदय राज सिंह, विवेक गौतम, डा. अजय अनुपम, नयन सिंह, डा. अजीत कुमार गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता, डा. राजेश रंजन और प्रदीप कुमार पाठक कार्यकारणी सदस्य बनाये गए हैं। 












एक मुलाकात ..

राज्य बाल संरक्षण आयोग उ0 प्र0 के अध्यक्ष आदरणीय डा0 विशेष गुप्ता जी के साथ, मेरे बड़े भाई जैसे डा0 राकेश जैसवाल जी के निवास पर उनके पूज्य पिताजी से मिलकर, उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रभु से मंगल कामना।  


10/02/2018

"स्वच्छता ही सेवा" कार्यक्रम

धर्मेश सैनी अध्यक्ष-युवा मोर्चा मुरादाबाद और उनकी कर्मठ साथियों को आज के सफल आयोजन की अनेक-अनेक बधाईयाँ।
"स्वच्छता ही सेवा" कार्यक्रम के अंतर्गत, 1 अक्टूबर 2018 को युवा मोर्चा मुरादाबाद के तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में, डा0 विशेष गुप्ता जी - अध्यक्ष बाल अधिकार आयोग, महानगर अध्यक्ष महेंद्र कुमार गुप्ता जी, महामंत्री राहुल शर्मा जी, कविता गुप्ता जी, हरिमोहन गुप्ता जी और अनेक हमारे साथियों के साथ मेरी भी सहभागिता।
शलभ गुप्ता,
सह-संयोजक- भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मुरादाबाद महानगर









ग्लोबल पब्लिक स्कूल

ग्लोबल पब्लिक स्कूल में टेबल टेनिस की 2 दिवसीय आँचलिक प्रतियोगिता का उद्घाटन डा0 विशेष गुप्ता जी- अध्यक्ष बाल अधिकार आयोग उत्तर प्रदेश और मुख्य विकास अधिकारी श्री मृदुल चौधरी द्वारा किया  गया।  कार्यक्रम में अध्यक्ष जी के साथ भाई हरिमोहन गुप्ता जी और शलभ गुप्ता की भी सहभागिता रही।