9/18/2018
6/27/2018
हमारे घर के "उत्सव"
दिनांक 26 June 2018 को हिंदी समाचार पत्र "हिंदुस्तान" द्वारा आयोजित "अनोखी"कार्यक्रम में हमारे घर के "उत्सव" @ "शानू", ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए एक गीत की सुन्दर प्रस्तुति से सभागार में उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया। यह उत्सव गुप्ता की पहली मंचीय प्रस्तुति थी।
मैं, संगीत साधिका विदुषी आदरणीया श्रीमती रंजना भटनागर जी का हृदय से आभार व्यक्त करना चाहता हूँ जिनके कुशल मार्गदर्शन में विगत 4 वर्षों से उत्सव, संगीत की विधिवत शिक्षा प्राप्त कर रहा है।
उसके दादा जी स्व० सतीश चंद्र गुप्ता और दादी स्व ० मधुबाला गुप्ता जी का आशीर्वाद भी उसके जीवन में इंद्रधनुषी रंग बिखेर रहा है।
हम सभी उसकी इस उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं और उसके उज्जवल भविष्य की प्रभु से कामना करते हैं।
6/15/2018
"जिला कृषि, विकास एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी"
"उमंग-2018" (18 मई - 14 जून), खूबसूरत यादों के साथ हुआ प्रदर्शनी का समापन।
"जिला कृषि, विकास एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी" के तत्वाधान में 28 दिनों तक चलने वाले सभी विधाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सक्रिय सहभागिता और योगदान रहा।
कल प्रदर्शनी के समापन समारोह में महापौर श्री विनोद अग्रवाल जी और जिला कृषि अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र वर्मा जी द्वारा सम्मान प्राप्त हुआ.
6/12/2018
6/05/2018
5/29/2018
"देवऋषि नारद जयन्ती व पत्रकार सम्मान समारोह"
(विश्व संवाद केंद मुरादाबाद के तत्वावधान में आयोजित "देवऋषि नारद जयन्ती व पत्रकार सम्मान समारोह" कार्यक्रम- 27 May 2018)
मुख्य अतिथि अद्वेता काला जी (फिल्म कहानी, सीरियल, उपन्यास एवं हिंदी-अंग्रेजी पत्र पत्रिकाओं में स्तम्भ लेखक) रहीं। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता सुरेन्द्र जी सिंह (वरिष्ठ पत्रकार), कार्यक्रम अध्यक्ष सुधीर जी गुप्ता एडवोकेट के ओजस्वी विचारों को भी सुना। वरिष्ठ स्थानीय पत्रकार हरि प्रकाश जी शर्मा को संस्था ने सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक डा. विशेष गुप्ता जी रहे !
कार्यक्रम का कुशल संचालन श्री नवल जी वार्ष्णेय ने किया। विभाग प्रचार प्रमुख श्री पवन जैन जी, हरिमोहन गुप्ता और शलभ गुप्ता का प्रबंधन रहा !

1/25/2018
"भारत माता पूजन"
आज "संस्कार भारती मुरादाबाद महानगर" द्वारा भारत माता पूजन के अवसर पर, भारत माता के चित्र में "रंग भरो प्रतियोगिता" का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का संयोजन डा ० संगीता गुप्ता, अध्यक्षता डॉ मुकेश गुप्ता और संचालन डॉ शलभ गुप्ता द्वारा किया गया।
इस अवसर पर अमरीश गर्ग, संजीव आकांक्षी , डॉ राकेश जैसवाल , हिमांश यादव, डॉ पूनम बंसल, नीरज मित्तल , शिल्पी सक्सेना , नावेद खान, अशोक विद्रोही, दीपक रस्तोगी आदि सदस्य एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

12/23/2017
Subscribe to:
Posts (Atom)