10/03/2018

"भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ महानगर मुरादाबाद"

आज ३ अक्टूबर २०१८ को एस० डी० एम० इण्टर कालेज में, "भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ महानगर मुरादाबाद" की प्रथम बैठक आयोजित की गयी। बैठक में महानगर संयोजक श्री देवराज सिंह चौहान जी के द्वारा महानगर कार्यकारणी का गठन किया गया।  

डा0 मुकुल किशोर और शलभ गुप्ता को "सह-संयोजक" का दायित्व दिया गया है। 

उदय राज सिंह, विवेक गौतम, डा. अजय अनुपम, नयन सिंह, डा. अजीत कुमार गुप्ता, नरेश चंद्र गुप्ता, डा. राजेश रंजन और प्रदीप कुमार पाठक कार्यकारणी सदस्य बनाये गए हैं। 












एक मुलाकात ..

राज्य बाल संरक्षण आयोग उ0 प्र0 के अध्यक्ष आदरणीय डा0 विशेष गुप्ता जी के साथ, मेरे बड़े भाई जैसे डा0 राकेश जैसवाल जी के निवास पर उनके पूज्य पिताजी से मिलकर, उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ हेतु प्रभु से मंगल कामना।  


10/02/2018

"स्वच्छता ही सेवा" कार्यक्रम

धर्मेश सैनी अध्यक्ष-युवा मोर्चा मुरादाबाद और उनकी कर्मठ साथियों को आज के सफल आयोजन की अनेक-अनेक बधाईयाँ।
"स्वच्छता ही सेवा" कार्यक्रम के अंतर्गत, 1 अक्टूबर 2018 को युवा मोर्चा मुरादाबाद के तत्वावधान में स्वच्छता जागरूकता कार्यक्रम में, डा0 विशेष गुप्ता जी - अध्यक्ष बाल अधिकार आयोग, महानगर अध्यक्ष महेंद्र कुमार गुप्ता जी, महामंत्री राहुल शर्मा जी, कविता गुप्ता जी, हरिमोहन गुप्ता जी और अनेक हमारे साथियों के साथ मेरी भी सहभागिता।
शलभ गुप्ता,
सह-संयोजक- भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ मुरादाबाद महानगर









ग्लोबल पब्लिक स्कूल

ग्लोबल पब्लिक स्कूल में टेबल टेनिस की 2 दिवसीय आँचलिक प्रतियोगिता का उद्घाटन डा0 विशेष गुप्ता जी- अध्यक्ष बाल अधिकार आयोग उत्तर प्रदेश और मुख्य विकास अधिकारी श्री मृदुल चौधरी द्वारा किया  गया।  कार्यक्रम में अध्यक्ष जी के साथ भाई हरिमोहन गुप्ता जी और शलभ गुप्ता की भी सहभागिता रही।  









9/30/2018

भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ





आज ३० सितम्बर २०१८ को गाजियाबाद में आयोजित, पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की प्रथम बैठक में क्षेत्रीय संयोजक श्री प्रशांत वशिष्ठ जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मुरादाबाद महानगर की और से संयोजक श्री देवराज सिंह चौहान जी, सह-संयोजक शलभ गुप्ता और विवेक गौतम ने बैठक में सहभागिता की।

9/28/2018

अतिथि देवो भव:!

आज 28  सितम्बर 2018 को, आदरणीय श्री विवेकानन्द दीक्षित जी - केंद्रीय प्रभारी राष्ट्र निर्माण- सुदर्शन चैनल , श्री मनोज व्यास जी, श्री नीरज गुप्ता जी और श्री श्याम बिहारी शर्मा जी  का मेरे निवास पर आयोजित एक बैठक हेतु आगमन हुआ।  एक स्मरणीय तस्वीर।  


9/25/2018

श्री दीनदयाल उपाध्याय जी ..

एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों के प्रणेता और हम सभी को हमेशा प्रेरित करने वाले युगपुरुष श्री दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर हम सब उनको शत शत नमन करते हैं। 


9/24/2018

"अन्नपूर्णा भोजनालय.."

दीनदयाल जी के अंतयोदय कार्यक्रम के अंतर्गत २३ सितम्बर २०१८ को अन्नपूर्णा भोजनालय पर समाज के अंतिम क़तार पर खड़े लोगों को कम से कम धनराशि पर अधिकतम भोजन की शुरुआत की गई।  

डा0  विशेष गुप्ता जी,  अध्यक्ष - बाल अधिकार आयोग उ0 प्र0 द्वारा पूजा अर्चना के बाद, अन्नपूर्ण भोजनालय  का प्रारम्भ किया गया।  

श्री प्रदीप कांत अग्रवाल जी द्वारा इस पुनीत कार्य की शुरुआत की गई है।  कार्यक्रम में डा0 विनीत गुप्ता जी, सुभाष शर्मा जी के साथ मेरी भी सहभागिता रही।  





 


9/21/2018

"बधाई और शुभकामनायें .."

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनने पर श्री धर्मेश सैनी को उनके आवास पर बधाई और शुभकामनायें  देते हुये, उ0 प्र0  बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा0  विशेष कुमार गुप्ता जी,  महानगर भा0 ज0 पा0  अध्यक्ष श्री महेंद्र गुप्ता जी, शलभ गुप्ता और अन्य सभी मित्रगण। 


 

9/19/2018

आभार : अमर उजाला समाचार पत्र

याद रखें, ज़िन्दगी में कुछ लोग आसुओं की तरह होते हैं,
पता नहीं चलता है कि साथ दे रहे हैं या साथ छोड़ रहे हैं। 

ज़िन्दगी आसान नहीं होती, इसी आसान बनाना पड़ता है।
कभी किसी को याद कर, तो कभी किसी को भूल कर। 

समुद्र तक जाना है तो पहले नदी को समझना होगा। 
मंजिल जानने से ज़्यादा ज़रूरी है, रास्ते को जानना। 

जिसे भी पुकारें, नाम से पुकारें; आवाज़ दिल तक पहुँचती है।
ज़िन्दगी के बही-खाते में इन "पुकारों" का बहुत महत्व है। 

आभार : अमर उजाला समाचार पत्र