12/23/2017

"विश्व संवाद केंद्र- मुरादाबाद"

"विश्व संवाद केंद्र- मुरादाबाद" द्वारा एक बैठक, गाँधी नगर में आयोजित की गयी। 
बैठक में , जनवरी और फ़रवरी माह में होने कार्यक्रमों पर चर्चा हुई।
प्रेस कवरेज : 23 Dec, 2017
[१] हिंदुस्तान समाचार पत्र , मुरादाबाद
[२] अमर उजाला, मुरादाबाद।






11/18/2017

"एक कार्यक्रम..."

हिंदुस्तान हिंदी समाचार पत्र के एक कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए,
और अपने विचार सदन में रखते हुए.
दिनांक १६ /११/ २०१७ , मुरादाबाद



10/01/2017

"गांव गुहावर रामलीला"

कल विजयदशमी पर डा० विशेष गुप्ता जी के साथ उनके गांव "गुहावर" जाने का अवसर प्राप्त हुआ।
एक यादगार यात्रा रही, गांव में होने वाली रामलीला और वहां के मेले की बात ही कुछ अलग होती है।
मेले में अपार जन -समूह  रामलीला मंचन का आनंद ले रहा था। 
जय श्री राम !











9/30/2017

विजय दशमी- 30/09/2017

अधर्म पर धर्म की जीत, अन्याय पर न्याय की विजय।  
बुरे पर अच्छे की जय जय, यही है दशहरे का त्योहार। 

आप सभी को विजय दशमी पर्व की शुभकामनायें।

शलभ गुप्ता
महामंत्री,
संस्कार भारती मुरादाबाद महानगर






9/26/2017

"विश्व संवाद केंद्र.."


आज दिनांक 26 सितम्बर 2017 को, प० दीनदयाल जी के जन्म शताब्दी वर्ष पर, विश्व संवाद केंद्र द्वारा एक गोष्ठी आयोजित की गयी। 
गोष्ठी में  मुख्य वक्ता के रूप में डा० विशेष गुप्ता जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।  कार्यक्रम में पवन जैन जी, हरिमोहन गुप्ता , शलभ गुप्ता , मोहन लाल सैनी , योगेंद्र गुप्ता आदि  ने भी प० दीनदयाल जी के जीवन और उनके व्यक्तित्व पर अपने विचार प्रस्तुत किये।







9/23/2017

"पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी"

22 सितम्बर 2017 को, गाज़ियाबाद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानव दर्शन पर आधारित संगोष्ठी में, वरिष्ठ I.A.S. अधिकारी श्री श्रवण कुमार शर्मा जी और प्रख्यात समाजशास्त्री डा0 विशेष कुमार गुप्ता जी के साथ।

 

"पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी.."

22 सितम्बर 2017 को, गाज़ियाबाद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानव दर्शन पर आधारित संगोष्ठी में,  क्षेत्रीय संयोजक आदरणीय श्री अरुण वशिष्ठ जी के साथ।  

























संगोष्ठी में मुरादाबाद से आये हुए साथियों के साथ।  


"पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी.."

22 सितम्बर 2017 को, गाज़ियाबाद में पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के एकात्म मानव दर्शन पर आधारित संगोष्ठी में, प्रख्यात समाजशास्त्री एवं एम0 एच0 डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डा ० विशेष गुप्ता जी के साथ सहभागिता करने का सुअवसर प्राप्त हुआ।  





















9/08/2017

"पापा जी की घड़ी.."

पापा जी की घड़ी को, अपने हाथ में बांधने लगा हूँ।
शायद अब, समय की अहमियत समझने लगा हूँ।
(शलभ गुप्ता )


9/05/2017

"एक यादगार मुलाकात .."

संस्कार भारती मेरठ प्रान्त की वार्षिक सभा में केन्द्रीय प्रतिनिधि एवं क्षेत्र प्रमुख श्री देवेन्द्र सिंह रावत जी के साथ एक यादगार मुलाकात और साथ में नीरज मित्तल जी ! 
( 3 सितम्बर 2017 ) 
स्थान : पिलखुवा , उत्तर प्रदेश 



9/04/2017

"संस्कार भारती मुरादाबाद महानगर"

"संस्कार भारती मेरठ प्रान्त की वार्षिक सभा में, 
आचार्य देवेंद्र देव जी "संस्कार भारती मुरादाबाद महानगर" संस्था को  
"सम्बद्धता प्रमाण-पत्र" प्रदान करते हुए  (3 सितम्बर 2017 )


















"संस्कार भारती मेरठ प्रान्त.."

"दिनांक 3 सितम्बर 2017 को, पिलखुआ में आयोजित संस्कार भारती मेरठ प्रान्त की वार्षिक सभा में सहभागिता करते हुए और संस्कार भारती मुरादाबाद महानगर संस्था के कार्यों एवं आगामी योजनाओं के विषय में  सभा को अवगत कराते हुए।  
सभा में केंद्र के प्रतिनिधि श्री देवेंद्र सिंह रावत जी, आचार्य श्री देवेंद्र देव जी, श्री वासुदेव जी, प्रांतीय अध्यक्ष श्री राजीव लोचन शर्मा जी आदि अनेक महानुभाव उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन प्रांतीय महामंत्री बाबा संजीव आकांक्षी जी ने किया।  
सभा का आयोजन संस्कार भारती की पिलखुआ इकाई ने किया।  



8/28/2017

"कला प्रदर्शनी.."

"इनर आई"  संस्था द्वारा, भगवान्  श्री गणेश जी के चित्रों की एक दिवसीय कला प्रदर्शनी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन में आयोजित की गयी। गणेश उत्सव पर कला और संस्कृति का अद्धभुत संगम, सभी कलाकारों को मेरी और से अनंत शुभकामनायें।
(27 अगस्त 2017)




8/27/2017

"संस्कार भारती मुरादाबाद महानगर"

कला और साहित्य को समर्पित अखिल भारतीय संस्था, "संस्कार  भारती मुरादाबाद महानगर" के "महामंत्री" बनाये जाने के बाद,  मुख्य अतिथि एमएलसी डा ०  जयपाल सिंह "व्यस्त" जी और प्रांतीय अध्यक्ष डा ०  राजीव लोचन शर्मा जी से आशीर्वाद और शुभकामनायें लेते हुए।  
मैं, संस्था के सभी वरिष्ठ अधिकारियों के प्रति अपना विशेष आभार व्यक्त करता हूँ।
(दिनांक : 26 अगस्त 2017 )

8/15/2017

15 Aug, 2017

स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनायें !
जय हिन्द !
वन्दे मातरम !
@ शलभ गुप्ता 

4/17/2017

"हिंदुस्तान समाचार पत्र.."

"विश्व संवाद केंद्र" द्वारा 16 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करते हुये , मुझे डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन दर्शन को समझने और जानने का अवसर प्राप्त हुआ। 
( प्रेस कवरेज : 17 अप्रैल 2017 ) 
हिंदुस्तान समाचार पत्र 

"डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी.."

"विश्व संवाद केंद्र" द्वारा 16 अप्रैल को आयोजित कार्यक्रम में सहभागिता करते हुये , मुझे डॉ. भीमराव अम्बेडकर जी के जीवन दर्शन को समझने और जानने का अवसर प्राप्त हुआ। ( प्रेस कवरेज : 17 अप्रैल 2017 ) 














(अमर उजाला )

















(दैनिक जागरण)

2/09/2017

"जिंदगी.."

हौंसला होना चाहिए,
जिंदगी तो कही भी,
शुरू हो सकती है।  

1/20/2017

"ज़िन्दगी.."

बहुत खूब लिखा है किसी ने,

[१]
वक्त का ख़ास होना ज़रूरी नहीं,
ख़ास लोगों के लिए वक्त होना ज़रूरी है।

[२]
एक बेहतरीन ज़िन्दगी जीने के लिये,
यह स्वीकार करना भी ज़रूरी है ,
कि सब कुछ, सबको नहीं मिल सकता।

1/17/2017

"दो पंक्तियाँ .."

किसी ने क्या खूब कहा है ,

[१] खोये हुए हम खुद हैं और ढूंढते खुदा को हैं।

[२] देखने के लिये इतना सब कुछ होते हुए भी ,
बंद आँखों से देखना भीतर देखना सबसे बेहतर है।



1/12/2017

"ख्वाहिश.."

क्या खूब कहा है किसी ने ,

ख्वाहिश भले छोटी सी हो
लेकिन, उसे पूरा करने के लिये
दिल ज़िद्दी सा होना चाहिये।  

1/11/2017

"वसीयत या विरासत"

किसी ने क्या खूब कहा है,
यह महत्वपूर्ण नहीं  है कि "वसीयत" में हमें क्या मिला है ,
महत्वपूर्ण यह है कि "विरासत" में हम क्या छोड़ कर जा रहे हैं।