6/27/2018

हमारे घर के "उत्सव"


दिनांक 26 June 2018 को हिंदी समाचार पत्र "हिंदुस्तान" द्वारा आयोजित "अनोखी"कार्यक्रम  में हमारे घर के "उत्सव" @ "शानू", ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए एक गीत की  सुन्दर प्रस्तुति से सभागार में उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया। यह उत्सव गुप्ता की पहली मंचीय प्रस्तुति थी।
मैं, संगीत साधिका विदुषी आदरणीया श्रीमती रंजना भटनागर जी का हृदय से आभार व्यक्त करना चाहता हूँ जिनके कुशल मार्गदर्शन में विगत 4 वर्षों से उत्सव, संगीत की विधिवत शिक्षा प्राप्त कर रहा है।
उसके दादा जी स्व० सतीश चंद्र गुप्ता और दादी स्व ० मधुबाला गुप्ता जी का आशीर्वाद भी उसके जीवन में इंद्रधनुषी रंग बिखेर रहा है। 
हम सभी उसकी इस उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं और उसके उज्जवल भविष्य की प्रभु से कामना करते हैं।


6/15/2018

"जिला कृषि, विकास एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी"


"उमंग-2018" (18 मई - 14 जून),  खूबसूरत यादों के साथ हुआ प्रदर्शनी का समापन।  
"जिला कृषि, विकास एवं सांस्कृतिक प्रदर्शनी" के तत्वाधान में 28 दिनों तक चलने वाले सभी विधाओं के सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन में सक्रिय सहभागिता और योगदान रहा।   

कल प्रदर्शनी के समापन समारोह में महापौर श्री विनोद अग्रवाल जी और जिला कृषि अधिकारी डॉ. सुभाष चंद्र वर्मा जी द्वारा सम्मान प्राप्त हुआ.





6/12/2018

"शाम-ए-ग़ज़ल"

कल ज़िगर मंच पर "शाम-ए-ग़ज़ल" का आयोजन हुआ.. 
जिगर मुरादाबादी और मंसूर उस्मानी  जी की खूबसूरत गज़लें
और समी  नियाजी की दिलकश आवाज़।
एक यादगार शाम।     



6/05/2018

कुल-हिन्द मुशायरा

4 जून 2018 को , जिगर के शहर में आयोजित कुल-हिन्द मुशायरे के कुछ यादगार लम्हें।