9/30/2018

भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ





आज ३० सितम्बर २०१८ को गाजियाबाद में आयोजित, पश्चिम उत्तर प्रदेश क्षेत्र की भारतीय जनता पार्टी प्रबुद्ध प्रकोष्ठ की प्रथम बैठक में क्षेत्रीय संयोजक श्री प्रशांत वशिष्ठ जी का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। मुरादाबाद महानगर की और से संयोजक श्री देवराज सिंह चौहान जी, सह-संयोजक शलभ गुप्ता और विवेक गौतम ने बैठक में सहभागिता की।

9/28/2018

अतिथि देवो भव:!

आज 28  सितम्बर 2018 को, आदरणीय श्री विवेकानन्द दीक्षित जी - केंद्रीय प्रभारी राष्ट्र निर्माण- सुदर्शन चैनल , श्री मनोज व्यास जी, श्री नीरज गुप्ता जी और श्री श्याम बिहारी शर्मा जी  का मेरे निवास पर आयोजित एक बैठक हेतु आगमन हुआ।  एक स्मरणीय तस्वीर।  


9/25/2018

श्री दीनदयाल उपाध्याय जी ..

एकात्म मानववाद और अंत्योदय के विचारों के प्रणेता और हम सभी को हमेशा प्रेरित करने वाले युगपुरुष श्री दीनदयाल उपाध्याय जी की जयंती पर हम सब उनको शत शत नमन करते हैं। 


9/24/2018

"अन्नपूर्णा भोजनालय.."

दीनदयाल जी के अंतयोदय कार्यक्रम के अंतर्गत २३ सितम्बर २०१८ को अन्नपूर्णा भोजनालय पर समाज के अंतिम क़तार पर खड़े लोगों को कम से कम धनराशि पर अधिकतम भोजन की शुरुआत की गई।  

डा0  विशेष गुप्ता जी,  अध्यक्ष - बाल अधिकार आयोग उ0 प्र0 द्वारा पूजा अर्चना के बाद, अन्नपूर्ण भोजनालय  का प्रारम्भ किया गया।  

श्री प्रदीप कांत अग्रवाल जी द्वारा इस पुनीत कार्य की शुरुआत की गई है।  कार्यक्रम में डा0 विनीत गुप्ता जी, सुभाष शर्मा जी के साथ मेरी भी सहभागिता रही।  





 


9/21/2018

"बधाई और शुभकामनायें .."

भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के अध्यक्ष बनने पर श्री धर्मेश सैनी को उनके आवास पर बधाई और शुभकामनायें  देते हुये, उ0 प्र0  बाल अधिकार संरक्षण आयोग के अध्यक्ष डा0  विशेष कुमार गुप्ता जी,  महानगर भा0 ज0 पा0  अध्यक्ष श्री महेंद्र गुप्ता जी, शलभ गुप्ता और अन्य सभी मित्रगण। 


 

9/19/2018

आभार : अमर उजाला समाचार पत्र

याद रखें, ज़िन्दगी में कुछ लोग आसुओं की तरह होते हैं,
पता नहीं चलता है कि साथ दे रहे हैं या साथ छोड़ रहे हैं। 

ज़िन्दगी आसान नहीं होती, इसी आसान बनाना पड़ता है।
कभी किसी को याद कर, तो कभी किसी को भूल कर। 

समुद्र तक जाना है तो पहले नदी को समझना होगा। 
मंजिल जानने से ज़्यादा ज़रूरी है, रास्ते को जानना। 

जिसे भी पुकारें, नाम से पुकारें; आवाज़ दिल तक पहुँचती है।
ज़िन्दगी के बही-खाते में इन "पुकारों" का बहुत महत्व है। 

आभार : अमर उजाला समाचार पत्र

9/18/2018

"कार्यशाला का आयोजन .."

दिनांक 16 सितम्बर 2018 को,  विश्व संवाद केंद् मुरादाबाद के तत्वाधान में पत्र लेखन, प्रेस विज्ञप्ति, समाचार लेखन, ट्विटर, ब्लॉग व अन्य सोशल मीडिया आदि के प्रशिक्षण हेतु कार्यशाला का आयोजन किया गया। 







 

9/08/2018

" श्रीकृष्ण जन्मोत्सव .."

दिनांक 3 सितंबर 2018 को श्रीकृष्ण जन्मोत्सव,
श्री भगवती गौ पुनर्वास आश्रम में धूमधाम से मनाया गया...




"जीते-जीते रक्तदान, मरणोपरांत नेत्रदान"

"जीते-जीते रक्तदान, मरणोपरांत नेत्रदान" 

मुनास एवं सी.एल. गुप्ता आई बैंक के संयुक्त तत्वाधान में निकाली गयी “नेत्रदान संकल्प एवं सद्भावना रैली" में भाग लेते हुए। (7 Sept 2018)