6/27/2018

हमारे घर के "उत्सव"


दिनांक 26 June 2018 को हिंदी समाचार पत्र "हिंदुस्तान" द्वारा आयोजित "अनोखी"कार्यक्रम  में हमारे घर के "उत्सव" @ "शानू", ने अपनी प्रतिभा का परिचय देते हुए एक गीत की  सुन्दर प्रस्तुति से सभागार में उपस्थित सभी अतिथियों का मन मोह लिया। यह उत्सव गुप्ता की पहली मंचीय प्रस्तुति थी।
मैं, संगीत साधिका विदुषी आदरणीया श्रीमती रंजना भटनागर जी का हृदय से आभार व्यक्त करना चाहता हूँ जिनके कुशल मार्गदर्शन में विगत 4 वर्षों से उत्सव, संगीत की विधिवत शिक्षा प्राप्त कर रहा है।
उसके दादा जी स्व० सतीश चंद्र गुप्ता और दादी स्व ० मधुबाला गुप्ता जी का आशीर्वाद भी उसके जीवन में इंद्रधनुषी रंग बिखेर रहा है। 
हम सभी उसकी इस उपलब्धि पर गौरवान्वित हैं और उसके उज्जवल भविष्य की प्रभु से कामना करते हैं।


No comments:

Post a Comment